प्रतिमा साहू ने जीता आइबीडब्ल्यूए मिसेज इंडिया का खिताब

राउरकेला की शिक्षिका प्रतिमा साहू महाराष्ट्र के नागपुर में आइडीडब्ल्यूए की ओर से आयोजित मिसेज इंडिया-2021 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर ताज अपने नाम किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:41 PM (IST)
प्रतिमा साहू ने जीता आइबीडब्ल्यूए मिसेज इंडिया का खिताब
प्रतिमा साहू ने जीता आइबीडब्ल्यूए मिसेज इंडिया का खिताब

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला की शिक्षिका प्रतिमा साहू महाराष्ट्र के नागपुर में आइडीडब्ल्यूए की ओर से आयोजित मिसेज इंडिया-2021 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर ताज अपने नाम किया। प्रतिमा साहू की इस सफलता पर राउरकेला में हर्ष का माहौल है एवं बधाईयों का तांता लगा है।

चार राउंड में संपन्न हुई आइडीडब्ल्यूए की मिसेज इंडिया-2021 प्रतियोगिता में पहले राउंड में ऑनलाइन मनोनयन दिसंबर महीने में किया गया था। देश के विभिन्न क्षेत्रों से अंतिम राउंड के लिए 30 महिलाओं का चयन किया गया। अंतिम राउंड में फिल्म उद्योग एवं मॉडलिग क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां जज के रूप में शामिल थे। विभिन्न स्तर पर प्रतिभागियों की प्रतिभा का आकलन किया गया एवं श्रेष्ठ प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गई। इसमें प्रतिमा साहू को विजेता घोषित किया गया और संस्था की ओर से उन्हें ताज पहनाया गया। जबकि महाराष्ट्र की दो महिलाओं को उप विजेता घोषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रतिमा साहू को वर्ष 2020 में मिसेज ओडिशा का पुरस्कार मिला था। प्रतिमा साहू वर्तमान में इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षिका हैं। साथ ही टेलीविजन न्यूज रीडर के रूप में भी वह काम करती है। सेवाभावी संगठन नीलम फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिमा साहू अनुशासन एवं सकारात्मक विचारधारा की मुरीद हैं। तैराकी, बागवानी तथा देशाटन की शौकीन प्रतिमा साहू सभी तरह की चुनौतियों का सामना करने पर विश्वास करती हैं। उनके पति प्रशांत कुमार बेहरा राउरकेला इस्पात संयंत्र में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मिसेज इंडिया का खिताब प्राप्त करने पर शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें शुभकामना दी गई है।

chat bot
आपका साथी