सामाजिक कार्य पर खर्च होगी मेले की आय : अशोक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन सुंदरगढ़ इकाई द्वारा अग्रसेन भ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 11:26 PM (IST)
सामाजिक कार्य पर खर्च होगी मेले की आय : अशोक
सामाजिक कार्य पर खर्च होगी मेले की आय : अशोक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन सुंदरगढ़ इकाई द्वारा अग्रसेन भवन में दो दिवसीय प्रगति मेला मंगलवार से शुरू हो गया। मेला 23 और 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा। मंगलवार को प्रगति मेला का उद्घाटन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय चलने वाले इस मेले से जितनी आमदनी होगी। उसे सामाजिक कार्य पर खर्च किया जाएगा। महिलाओं ने पहली बार इस तरह का आयोजन किया है।

इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन सुंदरगढ़ इकाई की अध्यक्ष वंदना टिबड़ेवाल ने कहा कि दीपावली के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है। मेले में कुल 40 स्टाल लगाए गए है। इनमें से नागपुर से आए ईको फ्रैंडली स्टेशनरी स्टाल मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना है। जिसमें पेपर से बने पैंसिल, पेड़ के छाल तथा पत्तों से बने थाली, कटोरी तथा लेटर पैड शामिल है। जो पूरी तरह से रीकाइक¨लग है। इसके अलावा जमशेदपुर का हर्बल स्टाल भी लोगों को भा रहा है। इस स्टाल में हर्बल से बनी, परफ्यूम, हेयर ऑयल, इत्र सहित अन्य सामग्री मिल रही है। साथ ही मेले में घर की सजावट की सामग्री, कृत्रिम गहने, हाथ से बनी सामग्री, त्योहार के लिए आकर्षक दिए, महिलाओं तथा युवतियों के श्रृंगार के समाग्री, साड़ी, कुर्ती आदि के स्टाल लगाए गए है। मेले में प्लॉस्टिक बैन है। महिलाएं स्टाल संचालित कर रही हैं। मेले में आने वालों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने के साथ प्लॉस्टिक का व्यवहार ना करने की जानकारी दी जा रही है। अन्य अतिथियों में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पूरन अग्रवाल, राउरकेला शाखा अध्यक्ष विष्णु दयाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रभात टिबडेवाल, महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष हरिओम बंसल, उपाध्यक्ष सुरेश केजरीवाल तथा मारवाडी युवा मंच के सचिव प्रतीक कयाल सहित अभाअमस की उपाध्यक्ष संजू अग्रवाल, प्रवक्ता नीशी भाजिका, मेघा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संगीता अग्रवाल मेला के संचालन में विशेष सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी