राउरकेला योजना बोर्ड के चेयरमैन ने किया सीवरेज प्लांट का निरीक्षण

राउरकेला बालूघाट में ओडिशा के पहले अत्याधुनिक तकनीक से बन रहे दैनिक 40 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम अंतिम चरण में है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 07:33 PM (IST)
राउरकेला योजना बोर्ड के चेयरमैन ने किया सीवरेज प्लांट का निरीक्षण
राउरकेला योजना बोर्ड के चेयरमैन ने किया सीवरेज प्लांट का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला बालूघाट में ओडिशा के पहले अत्याधुनिक तकनीक से बन रहे दैनिक 40 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम अंतिम चरण में है। राउरकेला के विधायक सह जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन शारदा नायक ने इसका जायजा लेने के साथ-साथ इसकी प्रगति की समीक्षा की।

शारदा नायक ने प्लांट के कार्यपालक अभियंता पीके दे, सहायक कार्यपालक अभियंता एलके त्रिपाठी, एलएंडटी के मुख्य सी राजवेल व अन्य लोगों के साथ प्लांट के संबंध में चर्चा की। प्लांट का काम पूरा होने के बाद पहले सिविल टाउनशिप क्षेत्र को इससे जोड़ा जाएगा। इसके बाद छेंड कालोनी, बसंती कालोनी क्षेत्र जुड़ेंगे। योजना बोर्ड के चेयरमैन ने इसकी समीक्षा करने के साथ ही सुझाव भी दिए और कहा कि यह शहर वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित योजना है। इससे जल प्रदूषण के साथ-साथ दुर्गंध एवं पर्यावरण जनित समस्या का समाधान हो सकेगा। तहसीलदार ने आकलन में गड़बड़ी की जांच बड़गांव ब्लाक में फसल की उपज का आकलन करने में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को तहसीलदार विनय कुल्लू के साथ टीम ने उड़रमा गांव जाकर जांच की। साथ ही दुबारा फसल की कटाई कर उपज का आकलन किया।

ब्लाक के उड़रमा पंचायत में फसल उपज का आकलन करने के लिए चार दिन पूर्व सहबहाल के राजस्व निरीक्षक नंदिता बरीहा कृषि बीमा टीम के साथ वहां पहुंचे थे। खेत से धान कटवाने के बजाय उन्होंने विराज समद के घर से 15 सेर धान लेकर चले गए एवं रिपोर्ट में उसे दर्शा दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद सरपंच राजेन्द्र बाग, समिति सदस्य नंदिनी सिंह, वार्ड मेंबर चिन्मय बारिक, कृषक साथी अखिल राउत व राजेंद्र सोरेन के साथ गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर गड़बड़ी की शिकायत की थी। शुक्रवार को तहसीलदार विनय कुल्लू, कृषि अधिकारी सोनिया टोप्पो, आरआइ नंदिता वरीहा के साथ उड़रमा पहुंचकर इसकी जांच की एवं दुबारा वहां से फसल काट कर उपज का आकलन किया।

chat bot
आपका साथी