पश्चिम ओडिशा के 38 थानों के लिए 16 एसआइ, 2 एएसआइ तथा 120 कांस्टेबल के नए पद सृजित

राज्य सरकार ने पश्चिम ओडिशा के चार जिलों के 38 थानों के लिए 16 एसआइ 2 एएसआइ तथा 120 कांस्टेबल के नए पद सृजित किए है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:35 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 12:35 AM (IST)
पश्चिम ओडिशा के 38 थानों के लिए 16 एसआइ, 2 एएसआइ तथा 120 कांस्टेबल के नए पद सृजित
पश्चिम ओडिशा के 38 थानों के लिए 16 एसआइ, 2 एएसआइ तथा 120 कांस्टेबल के नए पद सृजित

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राज्य सरकार ने पश्चिम ओडिशा के चार जिलों के 38 थानों के लिए 16 एसआइ, 2 एएसआइ तथा 120 कांस्टेबल के नए पद सृजित किए है। इसमें सुंदरगढ़ जिले के 13 थाने क्रमश: राजगांगपुर थाना, बीरमित्रपुर, हेमगिर, कुतरा, बरगांव, तलसरा, सदर, भष्मा, हाथीबाड़ी, किजिरकेला, रायबोगा, सुंदरगढ़ टाउन थाना तथा लेफ्रिपाडा थाने के लिए 45 पद सृजित किए गए है। इनमें पांच एसआइ व 40 कांस्टेबल के पद शामिल है। इसी तरह बौध जिले के मनमुंडा थाना, कंटामाल, बाउनसुनी, पुरना कटक थाना एवं हाड़भंगा थाना के लिए 14 कांस्टेबल के पद सृजित किए गए है। बलांगीर जिले के 12 थाने क्रमश: टाउन थाना, पटनागढ़, तुषरा थाना, कंटाभांजी, सैनतला, सदर, लोईसिगा, पुईनतला, बानोगुमड़ा, मुरलीबहाल, सिधेकेला, तारवा, बिनिका, बीरमहाराजपुर, डुंगरीपाली थाना व रामपुर थाने के लिए 37 पद बनाए गए हैं। इनमें दो एसआइ तथा 35 कांस्टेबल के पद शामिल है। झारसुगुड़ा जिले के आठ थाने ब्रजराजनगर थाना, ओरियंट, बेलपहाड़, लैयकेरा, बनहरपाली, लखनपुर, रेंगाली थाना तथा झारसुगुडा थाने के लिए 42 पद सृजित किए गए है। जिनमें 9 एसआइ, दो एएसआइ तथा 31 कांस्टेबल के पद शामिल है।

chat bot
आपका साथी