राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी शुरू

राज्य खेल एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 06:40 PM (IST)
राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी शुरू
राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी शुरू

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राज्य खेल एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता शनिवार से पानपोस स्पो‌र्ट्स हॉस्टल मैदान में शुरू हुई। इसमें बालक वर्ग में 11 तथा बालिका वर्ग में छह टीम शामिल हो रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रबोध तिर्की ने इसका उद्घाटन किया एवं खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम, लगन तथा अनुशासन में रहने के साथ साथ साथ अपने को खेल के लिए फिट रखने का आह्वान किया।

सुंदरगढ़ युवा एवं खेल विभाग, सुंदरगढ़ जिला खेल विभाग, राउरकेला म्यूनिसिपल कार्पोरेशन, राउरकेला सरकारी अस्पताल, राउरकेला पुलिस के सहयोग से पानपोस स्पो‌र्ट्स हॉस्टल के फील्ड-1 व फील्ड-2 में बालक व बालिका वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं। उद्घाटन मैच किट्स भुवनेश्वर और ढेंकानाल टाउन हाईस्कूल के बीच खेला गया। उद्घाटन समारोह में सुंदरगढ़ जिला खेल अधिकारी तेज कुमार खेस, ढेंकानाल जिला खेल अधिकारी प्रदीप महंती, हॉकी इंडिया के टेक्निकल अधिकारी एम मुनीर, अंपायर जावेद शेख, टेक्निकल चीफ मिल्टन बिलुंग, अमूल्य बेहरा शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सुशांत बेहरा ने किया। प्रतियोगिता में सुंदरगढ़, संबलपुर, ढेंकानाल एवं खोद्र्धा जिले से किट्स भुवनेश्वर, ढेंकानाल टाउन हाईस्कूल, सुंदरगढ़ टाउन हाईस्कूल, जेकेता हाईस्कूल, अमलीकमल हाईस्कूल संबलपुर, बिरसा मुंडा हाईस्कूल राउरकेला, डान वास्को स्कूल कुआरमुंडा, भवानी शंकर हाईस्कूल सुंदरगढ़ आदि के सब जूनियर बालक में पांच, जूनियर बालक में छह, जूनियर बालिका में छह टीमें शामिल हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी