चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में पूजा अर्चना

जागरण संवाददाता, राउरकेला : चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 06:41 PM (IST)
चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में पूजा अर्चना
चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में पूजा अर्चना

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई है। उदितनगर ¨सहासिनी मंदिर, सिविल टाउनशिप तारिणी मंदिर में अधिक भीड़ देखी गई। कुछ मंदिरों में गुरुवार से नवरात्र की पूजा होगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखी जा रही है।

उदितनगर ¨सहासिनी मंदिर में 28 मार्च से 5 अप्रैल तक नवरात्र पूजा की जायेगी। पंडित राधेश्याम कर एवं कार्तिक चंद्र मिश्र ने पूजा अर्चना की। दुर्गापुर पहाड़ी पर गोपबंधुपाली के निकट स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में 29 मार्च से नवरात्र पूजा होगी। सुबह कलश स्थापना, ध्वजारोहण, अखंड दीप जलाकर माता का आह्वान किया जायेगा। 30 मार्च की सुबह से पूजा अर्चना होगी। 2 अप्रैल को जाने माने कलाकारों के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। 5 मार्च को हवन पूजन व आरती के साथ कन्या पूजन भी होगा। नवरात्र को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सिविल टाउनशिप तारिणी मंदिर, हनुमान वाटिका दुर्गा मंदिर व वैष्णो देवी मंदिर, बसंती कालोनी पहाड़ी पर स्थित दुर्गा मंदिर, इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित दुर्गा मंदिर, सेक्टर-6 स्थित तारा तारिणी मंदिर, पानपोष दुर्गा मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 समेत अन्य देवी मंदिरों में नवरात्र पूजा की जा रही है।

chat bot
आपका साथी