राष्ट्रीय ऊसु प्रतियोगिता में कृतिका का कमाल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : जम्मू-कश्मीर के मौलाना आजाद स्टेडियम में 17वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ऊसु प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Apr 2018 07:24 PM (IST) Updated:Tue, 03 Apr 2018 07:24 PM (IST)
राष्ट्रीय ऊसु प्रतियोगिता में कृतिका का कमाल
राष्ट्रीय ऊसु प्रतियोगिता में कृतिका का कमाल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : जम्मू-कश्मीर के मौलाना आजाद स्टेडियम में 17वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ऊसु प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में सेक्टर-7 स्थित सुरभि स्पो‌र्ट्स सोसाइटी की देखरेख में कृतिका पसारी ने शामिल होकर ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें नानगुन वर्ग में उसने रजत पदक हासिल करने से यहां के खेल प्रेमियों में हर्ष देखा जा रहा है।

प्रतियोगिता में कृतिका ने कोच शरत कुमार दास तथा रतिकांत महापात्र की देखरेख में भाग लिया था। इस सफलता पर शहर के खेल प्रेमियों ने उसे बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी