मुंबई के जोहार फाउंडेशन ने सुंदरगढ़ में खोला ऑक्सीजन बैंक

कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार व सेवा में श्मशान बंधुओं की लगन एवं समर्पण भाव को देखते हुए देश-विदेश से विभिन्न संगठन हाथ बढ़ा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:51 PM (IST)
मुंबई के जोहार फाउंडेशन ने सुंदरगढ़ में खोला ऑक्सीजन बैंक
मुंबई के जोहार फाउंडेशन ने सुंदरगढ़ में खोला ऑक्सीजन बैंक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार व सेवा में श्मशान बंधुओं की लगन एवं समर्पण भाव को देखते हुए देश-विदेश से विभिन्न संगठन हाथ बढ़ा रहे हैं। मुंबई के जोहार फाउंडेशन ने कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए सुंदरगढ़ में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की है। ऑनलाइन इसका लोकार्पण किया गया जिसमें जिलापाल निखिल पवन कल्याण के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं श्मशान बंधु भी शामिल हुए। संगठन की ओर से इस सेवा को और विस्तार देने का भरोसा दिया गया है।

कोरोना से मुकाबला के लिए श्मशान बंधुओं के साथ मुंबई के जोहार फाउंडेशन ने भी हाथ मिलाया है। सुंदरगढ़ स्वर्गद्वार के पास ऑक्सीजन बैंक खोला गया है। यहां से होम क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों को आवश्यक ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। कोरोना काल में सौ से अधिक शवों का अंतिम संस्कार कर चुके श्मशान बंधुओं की यह दूसरी तरह की सेवा जोहार फाउंडेशन की सहायता से शुरू की गई है। वर्चुवल मीट के जरिए जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने इस ऑक्सीजन बैंक का लोकार्पण किया एवं जोहार फाउंडेशन के इस प्रयास की प्रशंसा की। श्मशान बंधु के द्वारा होम क्वारंटाइन में इलाज करा रहे लोगों को जरूरत पर ऑक्सीजन मुहैया कराए जाने की बात उन्होंने कही। उपजिलापाल अभिमन्यु बेहरा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम से मिट्रे मुंबई के प्रत्यूष पंडा, आइपीएस संजीव पाणीग्राही, प्रो. विपिन जोजो, ड्रीम ट्रीम राउरकेला की पद्मिनी पाणीग्राही, दिव्येंदु पटनायक, आलोक पंडा समेत गणमान्य लोग भी जुड़े और सहयोग का भरोसा दिया। जोहार फाउंडेशन की ओर ओडिशा के दूसरे जिलों में सेवा कार्य पहले से किया जा रहा है। श्मशान बंधुओं की सेवा से प्रेरित होकर पश्चिम ओडिशा में ऑक्सीजन बैंक सेवा शुरू की गई है। ऑक्सीजन बैंक के लोकार्पण कार्यक्रम में शिशिर कुमार बेहरा, कमलेश नथानी, विजय होता, देवेन साहू, सुमंत कुमार साहू, टीटू पटनायक, देवाशीष सामल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी