दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

सेक्टर-3 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को मिलन पर्व मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 10:09 PM (IST)
दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन
दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

जागरण संवाददाता, राउरकेला: सेक्टर-3 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को मिलन पर्व मनाया गया। इस पर्व में दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इन लोगों का स्वागत पानपोष जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा ने पार्टी की उत्तरीय तथा टोपी पहनाकर स्वागत किया। यहां शामिल होने वाले व्यक्तियों ने भाजपा की नीति व आदर्श पर आस्था जताते हुये इसमें शामिल होने की बात कही।

इस मिलन पर्व से पूर्व युवा नेता सूर्यकांत महंती तथा युवा नेता देवदत्त त्रिपाठी एवं टुना सागर की अगुवाई में उदितनगर व छेंड कालोनी के दर्जनों युवक एक बाइक रैली में भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद इन लोगों को भाजपा में विधिवत शामिल कराया गया। शामिल होनेवाले युवाओं में वीरकिशोर साहु, चिन्मय कुमार, सुनील घड़ेइ, विश्वरंजन खिलार, अनिल घडेइ, यशवंत प्रधान समेत अन्य दर्जनों युवा शामिल रहे। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता गंगाधर दाश, केदार महंती, परेश मिश्र, भवानी कवि, एनबी राय, अंकुश ?वर्मा, नृसिंहचरण जेना, संजीव माइती, बिदर सिंह शामिल थे। रघुनाथपाली विधानसभा के प्रभारी दिलीप दाश ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

chat bot
आपका साथी