एनके प्रधान बने राउरकेला फुटवॉली एसोसिएशन के अध्यक्ष

राउरकेला फुटवॉली एसोसिएशन की बैठक रविवार को सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Aug 2017 03:00 AM (IST)
एनके प्रधान बने राउरकेला फुटवॉली एसोसिएशन के अध्यक्ष
एनके प्रधान बने राउरकेला फुटवॉली एसोसिएशन के अध्यक्ष

राउरकेला : राउरकेला फुटवॉली एसोसिएशन की बैठक रविवार को सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में राज्य सचिव सुशांत बेहरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निखिल कलाकार प्रधान को अध्यक्ष, विक्रम स्वाईं को कार्यकारी अध्यक्ष, सुशांत बेहरा, सस्मिता दास, उमा केरकेटा, सुशांत प्रधान, शरत दास को उपाध्यक्ष, विरंची नारायण मिश्र महासचिव, सुचित्रा दास व एस राउत संयुक्त सचिव एवं सोमनाथ बड़ाइक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा संगठन में 10 कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गए हैं। संगठन का उद्देश्य शहर व आसपास में फुटवॉली खेल को प्रोत्साहन देना तथा इसका प्रचार-प्रसार करना है। इसके लिए दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें 18 राज्यों के महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी