संस्थापक विश्वनाथ पंडित को मेडिकल कर्मियों ने किया नमन

ओडिशा मेडिकल कर्मचारी संघ के संस्थापक विश्वनाथ पंडित को जयंती पर संघ की ओर से नमन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 08:10 AM (IST)
संस्थापक विश्वनाथ पंडित को मेडिकल कर्मियों ने किया नमन
संस्थापक विश्वनाथ पंडित को मेडिकल कर्मियों ने किया नमन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : ओडिशा मेडिकल कर्मचारी संघ के संस्थापक विश्वनाथ पंडित को जयंती पर संघ की ओर से नमन किया गया। राउरकेला सरकारी अस्पताल परिसर में संघ के सलाहकार देवेन्द्रनाथ आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष बाबुला दास ने संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा कर्मचारियों के हित में संघर्ष पर प्रकाश डाला।

हिंद मजदूर सभा के ओडिशा प्रदेश सचिव प्रमोद दास, सुंदरगढ़ जिला शिल्पांचल श्रमिक सभा के महासचिव दिगंबर महांती, श्यामसुंदर पंडा ने बतौर अतिथि मौजूद रहकर ओडिशा मेडकिल कर्मचारी संघ के गठन में विश्वनाथ पंडित के अवदान पर प्रकाश डाला।

बताया कि विश्वनाथ पंडित कश्मीर से ओडिशा आकर इसका गठन किया था एवं बिना भेदभाव के मेडिकल कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए ताजिंदगी संघर्ष करते रहे। समाज के जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा के लिए भी उन्हें याद किया जाएगा। उनके आदर्श का अनुसरण करते हुए अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति व सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

संघ के सदस्य एमआर दीक्षित, मीना दास, चित्रा बनर्जी, सुशांत महली, मंगल गोंड, विनोद संड, संतोषिनी विभार, प्रकाश साबत, त्रिनाथ दास, दिनेश महंती, तपन साहू, गुरु प्रकाश जेना, दामोदर गुप्ता आदि लोग शामिल थे। सचिव सुभाष पाणीग्राही ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। नुआगांव में कुएं में गिरने से किशोरी की मौत : नुआगांव ब्लाक अंतर्गत चितापेड़ी गांव निवासी सुकरा कुजूर की 13 वर्षीय बेटी प्रियंका कुजूर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। प्रियंका शनिवार को घर के नजदीक कुएं के पास गई थी। तभी असावधानी वश वह गिर गई जिससे उसे गंभीर चोट लगी। परिवार के लोग किसी तरह उसे बाहर निकालकर हाथीबाड़ी सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर हाथीबाड़ी थाना की पुलिस वहां पहुंची और शव को जब्त कर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी