बेनी गोपाल मालानी बने माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष

सुंदरगढ़ जिला महेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jun 2017 02:47 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jun 2017 02:47 AM (IST)
बेनी गोपाल मालानी बने माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष
बेनी गोपाल मालानी बने माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष

राउरकेला : सुंदरगढ़ जिला महेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। माहेश्वरी भवन में आयोजित महेश नवमी उत्सव के दूसरे सत्र में गठित की गई नई कार्यकारिणी में बेनीगोपाल मालानी को अध्यक्ष, अरुण सोमानी व अनिल सोमानी को उपाध्यक्ष, विनोद माहेश्वरी को सचिव, रमेश चांडक को सह सचिव, मनोज थेबडिया कोषाध्यक्ष, नारायण माहेश्वर सह कोषाध्यक्ष, मीनू अजमेरा सांस्कृतिक सचिव, सतीश अजमेरा आभा पत्रिका संपादक, श्याम बिहारी नागोरी मैने¨जग ट्रस्टी एवं कमल काबरा को भवन व्यवस्था संयोजक बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य में आनंद बांगड़, मनोज माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, महेश चांडक, मुकेश काबरा, प्रमोद मुंदड़ा, वरुण सोमानी, राजेश काबरा, लोकेश, मनोज चांडक को शामिल किया गया है। इस मौके पर उत्कल प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बद्रीनारायण माहेश्वरी को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी