सफाई के बहाने चेन व अंगूठी लेकर भागे उचक्के

फर्टिलाइजर के भंज कालोनी में सफाई के बहाने सोने की चेन व दो अंगूठी लेकर दो युवक फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 11:26 PM (IST)
सफाई के बहाने चेन व अंगूठी लेकर भागे उचक्के
सफाई के बहाने चेन व अंगूठी लेकर भागे उचक्के

जासं, राउरकेला : फर्टिलाइजर के भंज कालोनी में सफाई के बहाने सोने की चेन व दो अंगूठी लेकर दो युवक फरार हो गए। इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। भंज कालोनी निवासी दुशासन साहू की पत्नी घर में अकेली थी। दोपहर को दो युवक वहां पहुंचे तथा सोने के गहने साफ कराने को कहा। उनकी बातों में आकर महिला ने सोने की चेन व दो अंगूठी दे दी। युवकों ने पानी गर्म कर लाने को कहा। जब वह गर्म पानी लेकर पहुंची तो युवक गहने के लेकर फरार हो चुके थे। इसके बाद परिवार वालों ने टांगरपाली थाना में मामला दर्ज कराया।

chat bot
आपका साथी