लोजपा लेबर सेल का प्रदेश कार्यालय खुला

राउरकेला : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की लेबर सेल का प्रदेश कार्यालय बिरसा रोड में उम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 May 2017 02:48 AM (IST) Updated:Mon, 01 May 2017 02:48 AM (IST)
लोजपा लेबर सेल का प्रदेश कार्यालय खुला
लोजपा लेबर सेल का प्रदेश कार्यालय खुला

राउरकेला : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की लेबर सेल का प्रदेश कार्यालय बिरसा रोड में उमा टाकीज के पास खोला गया। शनिवार को कार्यालय का उद्घाटन सेल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन नायक ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेल की ओर से आगामी दिनों में श्रमिक हितों की रक्षा के लिए काम किया जाएगा। मौके पर लोजपा निर्माण श्रमिक कमेटी की घोषणा की गई। कमेटी के सदस्यों में अमृता तांती, अश्विनी सामंतराय,तपन बेहरा, जैकब कुमार, ज्ञानेश्वर मल्लिक, पवित्र नायक, विजयन पाणिकर, रेणुबाला चौधरी, विवेक षडंगी, सोनम पूर्ति शामिल हैं। इस मौके पर मेरी मिनाक्षी पूर्ति, मृत्युंजय ¨सह, धीरज सुरीन, सुदाशना नायक, सुशांत ¨सह, हरमन लकड़ा, सुनील सोरेंग, सुमन ¨सह, जगन्नाथ नायक, ब्रजेंद्र कुमार महंती, सलीम पूर्ति, जयंती नायक, सत्यव्रत ओझा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी