राउरकेला को जिला मुख्यालय बनाने उठी मांग

सुंदरगढ़ जिले का मुख्यालय राउरकेला में बनाने सरकारी स्वयंशासित कॉलेज को विश्वविद्यालय की मान्यता प्रदान करने आदि मांगों को लेकर कोशल जनता दल की ओर से गुरुवार को एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2020 06:19 AM (IST)
राउरकेला को जिला मुख्यालय बनाने उठी मांग
राउरकेला को जिला मुख्यालय बनाने उठी मांग

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले का मुख्यालय राउरकेला में बनाने, सरकारी स्वयंशासित कॉलेज को विश्वविद्यालय की मान्यता प्रदान करने आदि मांगों को लेकर कोशल जनता दल की ओर से गुरुवार को एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि राउरकेला में देश का 50 साल पुराना इस्पात संयंत्र है। स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद यहां के लोगों को स्मार्ट सुविधा भी मिलने जा रही है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, हवाई सेवा भी प्रस्तावित है। ऐसे में राउरकेला स्वयंशासित कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के साथ राउरकेला को सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय बनाने की जरूरत है। सबसे अधिक राजस्व देने वाले राउरकेला से सौ किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय सुंदरगढ़ में होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बणई, गुरुंडिया, कोइड़ा व लहुणीपाड़ा ब्लाक क्षेत्र मुख्यालय से भी सुंदरगढ़ डेढ़ से दो सौ किलोमीटर दूर पड़ता है। इससे मुख्यालय जाने आने में लोगों का पूरा दिन गुजर जाता है। इसलिए राउरकेला को जिला मुख्यालय बनाना हर दृष्टि से उपयुक्त है। प्रतिनिधिमंडल में कोशल जनता दल के प्रमुख वैद्यनाथ मिश्र, सूरमा मिश्र, आरके सिंह, चक्रांत जेना, सुकांत साहू प्रमुख शामिल थे।

chat bot
आपका साथी