ओडिशा सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टीम में शहर की जानकी शामिल

बीसीसीआइ का महिला सीनियर टी-20 ग्रुप-20 लीग क्रिकेट आगामी 14 से 24 अक्टूबर तक नागपुर में खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में ओडिशा समेत रेलवे राजस्थान जम्मू-कश्मीर सिक्किम हरियाणा व विदर्भ की टीम शामिल है। जिसमें ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ओसीए द्वारा घोषित 15 सदस्यीय ओडिशा की टीम में शहर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी टी. जानकी रेड्डी को शामिल किया गया है। वे गत 2015 में भी चैंपियन ओडिशा टीम की सदस्य थीं तथा उन्होंने इस टूर्नामेंट में छह विकेट झटके थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 11:02 PM (IST)
ओडिशा सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टीम में शहर की जानकी शामिल
ओडिशा सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टीम में शहर की जानकी शामिल

जागरण संवाददाता, राउरकेला: बीसीसीआइ का महिला सीनियर टी-20, ग्रुप-20 लीग क्रिकेट आगामी 14 से 24 अक्टूबर तक नागपुर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में ओडिशा समेत रेलवे, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, हरियाणा व विदर्भ की टीम शामिल हैं। इसमें ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) द्वारा घोषित 15 सदस्यीय राज्य की टीम में शहर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी टी जानकी रेड्डी को शामिल किया गया है। वे गत 2015 में भी चैंपियन ओडिशा टीम की सदस्य थीं तथा उन्होंने इस टूर्नामेंट में छह विकेट झटके थे।

उल्लेखनीय है कि राउरेकला स्टील प्लांट के नगर इंजीनियरिग विभाग में कार्यरत डी सुना रेड्डी व डीएम चंद्र रेड्डी की पुत्री जानकी ने सेक्टर-6 स्थित इस्पात स्टेडियम में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से खेल की बारीकी सीखने के बाद उभरते क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान बनायी है। ऑफ स्पिनर गेंदबाज के रूप में जानकी रेड्डी विगत तीन सीजन से महिला अंडर-23 व टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रही हैं। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वह आरएसपी के क्रिकेट कोच अलेख बारिक व सुभाष महंती के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रही हैं। विदित हो कि इस्पात शहर ने खेल के क्षेत्र में खुद एक पहचान बनायी है। जिसमें कई युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपनी पहचान बना रहे हैं। जिसमें आरएसपी भी इन खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए आवश्यक सरंचना व अन्य सुविधा के साथ सहयोग कर रहा है।

chat bot
आपका साथी