किसानों में मूंगफली के बीज का वितरण

जागरण संवाददाता, बिसरा: ओडिशा राज्य बीज निगम की ओर से बुधवार को बिसरा ब्लाक में मूंगफल

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 06:48 PM (IST)
किसानों में मूंगफली के बीज का वितरण

जागरण संवाददाता, बिसरा:

ओडिशा राज्य बीज निगम की ओर से बुधवार को बिसरा ब्लाक में मूंगफली के बीज का वितरण किया गया। जिसमें कुल 20 हेक्टेयर जमीन के लिए 30 ¨क्वटल बीज का वितरण किया गया। जिसमें ब्लाक के चार गांवों के किसानों को बीज बांटा गया। निगम की ओर से किसानों को 53 रुपये प्रति किलो की दर पर बीज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बिसरा ब्लाक में किन्हीं कारणों से विगत कई वर्ष से किसान मूंगफली की खेती नहीं कर रहे थे। जिससे इस वर्ष से यहां पुन: मूंगफली की खेती शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने कोबराबहाल, कपाटमुंडा, उडुसु, जमाल, सुकला आदि गांवों के किसानों को मूंगफली का बीज दिया गया। मूंगफली की फसल हो जाने के बाद निगम की ओर से यहां के किसानों से बाजार दर पर मूंगफली का बीज खरीदने की योजना है।

chat bot
आपका साथी