जमुनानाकी में मना गणेश मंदिर का वार्षिकोत्सव

कुआरमुंडा रोड में जमुनानाकी स्थित गणेश मंदिर का आठवां

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 11:43 PM (IST)
जमुनानाकी में मना गणेश मंदिर का वार्षिकोत्सव
जमुनानाकी में मना गणेश मंदिर का वार्षिकोत्सव

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कुआरमुंडा रोड में जमुनानाकी स्थित गणेश मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मौके पर अष्टप्रहरी नामयज्ञ तथा पूजा अर्चना में भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 11 दिसंबर को कलशयात्रा निकालकर यज्ञ मंडप स्थापित किया गया। 12 दिसंबर को शुरू यज्ञ गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। दो दिन तक यहां भंडारा चला। कीर्तन के लिए कुआरमुंडा, सुंदरगढ़, लाठीकटा, बणईगढ़, तलसरा व बीरमित्रपुर आदि क्षेत्रों से आठ कीर्तन दलों को आमंत्रित किया गया था 12 दिसंबर 2010 में इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। लोगों का यह मानना है कि जब से यहां मंदिर की स्थापना हुई है तब से यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर दुर्घटना कम हुई है। हर दिन लोग यहां पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्य पुजारी प्रमोद रथ हैं एवं इसकी देखरेख श्री गणेश सेवा ट्रस्ट के द्वारा की जाती है। इसमें ट्रस्ट के कर्ता शंकर पुजारी, प्रबंधन कमेटी सदस्य जीवन दास, संजीव बेहरा उर्फ मुन्ना, बुलू चांद, सुरेन्द्र साहू, ईश्वर साहू, अमर साहू, संतोष मिश्रा आदि लोगों का अहम योगदान है।

chat bot
आपका साथी