सादगी के साथ मना ईद का त्योहार, घरों में पढ़ी गई नमाज

कोरोना महामारी पर लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को शहर में सादगी के साथ ईद का त्योहार मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:30 AM (IST)
सादगी के साथ मना ईद का त्योहार, घरों में पढ़ी गई नमाज
सादगी के साथ मना ईद का त्योहार, घरों में पढ़ी गई नमाज

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना महामारी पर लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को शहर में सादगी के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। ईदगाह व मस्जिद में केवल कमेटी के सदस्यों ने नमाज पढ़कर औपचारिकता पूरी की एवं महामारी से बचाव तथा अमन चैन के लिए दुआ की। समुदाय के लोग अपने अपने घरों में ही नमाज पढ़ कर दोस्तों व परिजनों के साथ ईद का त्योहार मनाया।

कोरोना महामारी के चलते इस साल भी ईदगाह व मस्जिदों में सामूहिक नमाज पर रोक लगी थी। पुलिस प्रशासन की ओर इलाके में माइक के जरिए लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया था। पुराना स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद, नाला रोड स्थित छोटी मस्जिद, आनंद भवन लेन आजाद मोहल्ला स्थित नूर मस्जिद में मौलवी एवं कमेटी के कुछ सदस्यों को लेकर दो जमात में नमाज अदा किया गया तथा अमन चैन की दुआ मांगी गई। ईदगाह में नमाज पर रोक होने के कारण लोग घरों में ही रहकर कर ईद का नमाज पढ़ा। मुस्लिम बहुल इलाके में कुछ लोग घर से बाहर आकर लोगों को ईद का मुबारक वाद दिया। मोहल्ले के लोगों ने भी शारीरिक दूरी बनाकर एक साथ नमाज अदा की। मुस्लिम बहुल इलाके में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किए गए थे। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में लोग सड़कों पर दिखे एवं गाइडलाइन का उल्लंघन किया। ईद पर सेक्टर-15 मस्जिद, कोयल बैंक मस्जिद के अलावा मालगोदाम, गोपबंधुपल्ली, रहमतनगर, वेदव्यास समेत आसपास की छोटी मस्जिदों में भी ईद पर नमाज अदा की गई एवं सादगी के साथ त्योहार मनाया गया। उल्लेखनीय है कि ईद पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के गणमान्य मुबारकबाद देने के लिए मस्जिदों व घरों में पहुंचते थे एवं वर्षों से यह परंपरा चली आ रही थी पर इस बार ऐसा नहीं दिखा। कोई भी बाहरी लोग मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नजर नहीं आए।

chat bot
आपका साथी