आरएसपी महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षित करने की पहल

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की महिला कर्मचारियों के लिए एचआरडी सेंटर में आत्मरक्षा के लिए दुर्गा नामक कार्यक्रम का दूसरा सत्र आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 11:20 PM (IST)
आरएसपी महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षित करने की पहल
आरएसपी महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षित करने की पहल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की महिला कर्मचारियों के लिए एचआरडी सेंटर में आत्मरक्षा के लिए दुर्गा नामक कार्यक्रम का दूसरा सत्र आयोजित किया गया। पहले सत्र में स्टील प्लांट के अधिकारियों सहित कुल 24 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। महाप्रबंधक प्रभारी (एचआरडी) राजश्री बनर्जी ने सत्र का उद्घाटन किया। सूर्य नमस्कार अभ्यास के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशिक्षक शॉटोकान कराटे एसोसिएशन की ब्लैक बेल्ट समिता मिश्रा ने आत्मरक्षा क्या है और क्यों की जाती है, इसे प्रदर्शित किया। साथ ही 5 वें डैन ब्लैक बेल्ट (जेकेए) शॉटोकान कराटे एसोसिएशन सेंसई सत्यबान साहू और प्रथम डैन ब्लैक बेल्ट (एसकेए) सेंसई सिलवंती ने विभिन्न रक्षा तकनीकों पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदर्शन किया। महा प्रबंधक (एचआरडी) निवेदिता रॉय कार्यक्रम प्रभारी थीं। जबकि समिता मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

chat bot
आपका साथी