डीसीसी से नौ पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

जासं, राउरकेला : राउरकेला सांगठनिक जिला में अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष बदले जाने के बाद असंतोष बढ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jun 2018 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 07:15 PM (IST)
डीसीसी से नौ पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
डीसीसी से नौ पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

जासं, राउरकेला : राउरकेला सांगठनिक जिला में अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष बदले जाने के बाद असंतोष बढ़ गया है। एक गुट के नौ पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है एवं इसकी प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक को भी भेज दी गई है।

इस्तीफा देने वालों में महासचिव गिरजा शंकर मिश्र, राजनीतिक सचिव सुधीर नाथ, धर्मेन्द्र ¨सह परमार, सचिव रवीन्द्र दास, सांगठनिक सचिव सुबह बासूरी, सरोज महंती, विशेष निमंत्रित सदस्य प्रकाश चंद्र जेना, ब्लाक नंबर-7 के उपाध्यक्ष दीप्तिरंजन पंडा, ब्लाक नंबर-7 के सचिव मो. निजाम शामिल हैं। असंतुष्ट गुट का कहना है कि राउरकेला कांग्रेस सांगठनिक जिले में सभी कार्यक्रम ठीक से चल रहे थे इस बीच अचानक अध्यक्ष को बदले जाने से वे मर्माहत हैं। उन्होंने संगठन को कमजोर करने की साजिश बताते हुए पद से इस्तीफा देने का दावा किया है।

chat bot
आपका साथी