डीजल-पेट्रोल दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

डीजल-पेट्रोल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से रवि राय की अगुवाई में एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया एवं सरकार की गरीब विरोधी नीति की आलोचना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 06:13 AM (IST)
डीजल-पेट्रोल दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : डीजल-पेट्रोल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से रवि राय की अगुवाई में एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया एवं सरकार की गरीब विरोधी नीति की आलोचना की गई। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञान सौंपकर इसपर अंकुश लगाने की मांग की गई। कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई एवं दर बढ़ोतरी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। डीजल व पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी होने से रोजमर्रा की चीजों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है और इसका बोझ आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। कांग्रेस की ओर से इसपर शीघ्र अंकुश नहीं लगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। इसमें पूर्व विधायक प्रभात महापात्र, साबीर हुसैन, अजीत सामल, रश्मि पाढ़ी, राजकुमार यादव, वरियम सिंह, एजाज अहमद, शिबू साहु, महिला नेत्री लता नायक, मंजूसा मल, दूसा नायक, प्रदीप बेहरा, संदीपन महापात्र, दिनेश गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, विजय पटनायक, रिकू साहू, सुमित कंसारी, जय सुआल, राहुल प्रसाद, गीता सिंह, रमेश गुप्ता, टुकू पटनायक, तुलसी नाग, सोमनाथ पंडा, मनु सामल, सुमंत कंसारी समेत अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी