तीन अंतरराज्यीय डकैत गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बंडामुंडा : बंडामुंडा पुलिस ने शनिवार की रात तीन अंतरराज्यीय डकैतों को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 02:48 AM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 02:48 AM (IST)
तीन अंतरराज्यीय डकैत गिरफ्तार
तीन अंतरराज्यीय डकैत गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बंडामुंडा : बंडामुंडा पुलिस ने शनिवार की रात तीन अंतरराज्यीय डकैतों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हथियार एवं बाइक बरामद की है। शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना अधिकारी सुशांत दास ने बंडामुंडा आर-केबिन क्षेत्र के एक बंद पड़े कमरे में डकैती की योजना बनाते हुए तीन अंतरराज्यीय डकैतों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य के जसपुर जिला निवासी विशाल गुप्ता (26), संतोष वारगाइ (30), राजू यादव (35) है। तीनों मिलकर बंडामुंडा के एक व्यापारी के घर में डकैती करने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारकर धर दबोचा।

इनके पास से पुलिस ने मिर्ची पाउडर के दो पैकेट, एक लोहे की छड़, एक भुजाली, चापड़, मोबाइल फोन, शराब की बोतल एवं एक बाइक बरामद की है। इन लोगों के खिलाफ बंडामुंडा थाना एवं राउरकेला सेक्टर-19 थाना में मामला दर्ज है। यह जानकारी रविवार को एक पत्रकार सम्मेलन में थाना अधिकारी सुशांत दास ने दी।

chat bot
आपका साथी