राहुल गांधी की परिवर्तन रैली से नवीन सरकार सहमी: वली

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शेख मस्तान वली ने कहा है कि यह सरकार राहुल गांधी की रैली से इतना डर गई है कि रैली को विफल बनाने की साजिश भी रचनी शुरू कर दी है।

By Edited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 11:32 PM (IST)
राहुल गांधी की परिवर्तन रैली से नवीन सरकार सहमी: वली
राहुल गांधी की परिवर्तन रैली से नवीन सरकार सहमी: वली

राउरकेला, जेएनएन । आगामी 25 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय राहुल गांधी की ओडिशा में परिवर्तन व संकल्प रैली से राज्य की नवीन पटनायक सरकार सहम जाने की बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शेख मस्तान वली ने कही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सरकार राहुल गांधी की रैली से इतना डर गई है कि रैली को विफल बनाने की साजिश भी रचनी शुरू कर दी है। इसके बाद भी राहुल गांधी की रैली को सफल होने तथा इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से कोई नहीं रोक सकता।

मंगलवार की शाम वली जिला कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस भवन में हुई प्रेसवार्ता में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि विगत दिनों में पांच विधानसभा चुनाव में तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत हुई है। आगामी आम चुनाव के साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा। जिसमें जनता ने भी सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। जिससे राहुल गांधी की रैली को विफल बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलेगी। वहीं कांग्रेस से निलंबित नेता श्रीकांत जेना के महाखुलासे के सवाल पर उनका जवाब था कि अब वे कांग्रेस के नेता नहीं रहे है तो उनकी बात का क्या जवाब देना।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि राय की अगुवाई में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में डा. हामिद हुसैन, रजनी कुलू, संतोष सिंह सलूजा, राजू षड़ंगी , पूर्व विधायक प्रभात महापात्र शामिल थे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल , डा. हामिद हुसैन, संतोष सिंह सलूजा ने राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिसमें पश्चिम ओडिशा में नवदास दास, योगेश सिंह की भांति विधायक व अन्य नेताओं के दल छोड़ने के बाद भी कांग्रेस पर इसका कोई असर नहीं पड़ने तथा कांग्रेस और भी मजबूत होकर सामने आने की बात कही गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी