बरकानी बस्ती की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण: बीरेन

राउरकेला : राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीरेन सेनापति ने बंडामुंडा की बरका

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jun 2016 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2016 06:50 PM (IST)
बरकानी बस्ती की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण: बीरेन

राउरकेला : राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीरेन सेनापति ने बंडामुंडा की बरकानी बस्ती की उपेक्षा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि इस बस्ती के विकास करने की जिम्मेदारी राउरकेला स्टील प्लांट की है, लेकिन इसके प्रति ध्यान नहीं दिया जाने से यहां के निवासी विकास से वंचित हैं। उन्होंने इस बस्ती का विकास करने को लेकर स्थानीय सांसद जुएल ओराम तथा रघुनाथपाली विधायक सुब्रत तराई पर उदासीनता बरतने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने बरकानी बस्ती का दौरा करने के बाद यहां के लोगों की असुविधा की जानकारी ली। वहीं अंचल के विकास की मांग पर आगामी दिनों में आंदा्ेलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरे में अन्य लोगों में एससी सेल के जिलाध्यक्ष संतोष तांती, ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष कैलाश साहु, विश्वभूषण सर, सुशील महतो आदि शामिल थे। इस दौरान यहां के 50 महिला व पुरुषों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी