मृत बहनोई को जिंदा बता हड़प ली मुआवजा के 21 लाख

साले ने मृत बहनोई के नाम खोला खाता और मुआवजा के 21 लाख हड़पे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 May 2022 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 12 May 2022 09:39 PM (IST)
मृत बहनोई को जिंदा बता हड़प ली मुआवजा के 21 लाख
मृत बहनोई को जिंदा बता हड़प ली मुआवजा के 21 लाख

मृत बहनोई को जिंदा बता हड़प ली मुआवजा के 21 लाख

जासं, राउरकेला : हेमगिर थाना के झुपुरंगा गांव के एक मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर उसके अपने साले ने एमसीएल से मिलने वाली 21 लाख की मुआवजा राशि हड़प ली है। एमसीएल के डिस्ट्रिब्यूसन सेल सह संचालक अखिलेश ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत करने के बाद थाना में मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। जांच की प्रक्रिया प्रभावित होने की बात कहा पुलिस ने आरोपित का नाम उजागर नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक एमसीएल ने झुपरंगा गांव के एक व्यक्ति की कुछ जमीन अधिग्रहण की थी। जिसके एवज में उस व्यक्ति के लिए 21 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया था। लेकिन मुआवजा राशि पाने से पहले ही 2008 में उसकी मौत हो गई थी। लेकिन उसका साला अपने बहनोई के नाम पर मंजूर मुआवजे राशि को हड़पने के लिए एक योजना बनाई थी। जिसके बाद मृत बहनोई को जीवित बताकर उनका आधार कार्ड, फोटो परिचय पत्र के जरिये खुद से एक बचत खाता खोला था। उक्त जमा खाते के जरिये उसने अपने बहनोई की मुआवजा राशि उठा लिया। इसकी जानकारी होने पर एमसीएल ने आरोपित के विरोध में थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

chat bot
आपका साथी