बेरोजगारी के खिलाफ भाजयुमों ने खोला मोर्चा

बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ( भाजयुमो) ने सोमवार को मोर्चा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 11:01 PM (IST)
बेरोजगारी के खिलाफ भाजयुमों ने खोला मोर्चा
बेरोजगारी के खिलाफ भाजयुमों ने खोला मोर्चा

जेएनएन, राउरकेला: बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ( भाजयुमो) ने सोमवार को मोर्चा खोलते हुए प्रदेश की बीजद सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जगह-जगह प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में भाजपाइयों ने राज्य सरकार की शवयात्रा निकाली जबकि राउरकेला एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी डिग्री लौटायी।

भाजयुमो ने राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत आज सुंदरगढ़ में जिलापाल कार्यालय का घेराव करने सहित मुख्यमंत्री का पुतला फूंका 19 साल के शासन में ओडिशा प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने तथा यहां के युवाओं के दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही नारी कल्याण केंद्र से एक रैली निकालकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पुतले की शव यात्रा निकाली गई। शहर भ्रमण के बाद जिलापाल कार्यालय पहुंचे भाजपाइयों ने नवीन सरकार को जमकर खरी-खरी सुनाई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार के मौके देने की जगह बीजू युवा वाहिनी जैसी छद्म संस्थाओं में कार्यकर्ताओं को लगाकर सरकारी पैसे का दुरूपयोग कर निकम्मा बनाया जा रहा है। जिसके खिलाफ युवाओं को एकजुट होकर आगामी चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला भी फूंका गया।

जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष पटेल की अगुवाई में भवानी भोई,पूर्व पार्षद हिमांशु शेखर सारंगी,सुरेन्द्र स्वर्णकार,अमिय दास प्रमुख सहित जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

राउरकेला में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लौटायी डिग्री: राउरकेला में भाजयुमो के महासचिव सुशांत विश्वाल तथा उपाध्यक्ष जगपाल थानवार की अगुआई में सोमवार को बेरोजगारी के खिलाफ मोर्चा खोल एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। सुशांत ने कहा कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष टंकधर त्रिपाठी के निर्देश पर सूबे में भाजयुमो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। 19 साल के शासनकाल में बेराजगारों को रोजगार नही मिला। लिहाजा पढ़ाई कर डिग्री प्राप्त करने वाले युवक युवतियों की डिग्री बेकार हो गई। रोजगार का दावा करने वाली नवीन सरकार ने बेरोजगारों को अपने शासनकाल में नौकरी देने के नाम पर केवल ठगा है। आगामी दिनों में अगर बेरोजगारों को नौकरी नही मिलती है तो आंदोलन और तेज होगा। एडीएंम की अनुपस्थिति में सहायक जिलापाल निभाराणी भट्टाचार्य को युवाओं ने डिग्री लौटायी। प्रदर्शन में रौशन साहु, सरबजीत ¨सह, गौरव बंसल, ¨बदर ¨सह, जस्सी ¨सह, करण रतेरिया, सूर्य महांती, सरदार इंद्रदेव ¨सह, ओमियो दास, विकास साहु, विशाल साहु, अंकित वर्मा, सुशांत तांती, मुन्ना हेंब्रम, दीपक नायक, नेहुल साहु सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी