भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सामल का पुतला

ढेंकानाल में गुड न्यूज शेल्टर होम में बच्चियों का यौन उत्पी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 11:17 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सामल का पुतला
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सामल का पुतला

जागरण संवाददाता, राउरकेला : ढेंकानाल में गुड न्यूज शेल्टर होम में बच्चियों का यौन उत्पीड़न व धर्मांतरण आदि के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने बिसरा चौक पर प्रदर्शन किया तथा राज्य के महिला व शिशु कल्याण विभाग के मंत्री प्रफुल्ल सामल का पुतला फूंका गया। इसमें शामिल महिलाओं ने राज्य में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष लतिका पटनायक की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बिरसा चौक में प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने ढेंकानाल जिले में अवैध तरीके से चल रहे शेल्टर होम में बच्चियों व किशोरों का यौन शोषण, मासूमों को धर्मांतरण के लिए पानी में डुबोने तथा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की घटना की सूचना सरकार को नहीं होने पर क्षोभ प्रकट किया गया। इसके लिए राज्य के महिला व शिशु कल्याण विभाग मंत्री प्रफुल सामंतराय को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका पुतला फूंका गया।

महिला मोर्चा की ओर से घटना की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला दास, नीतू ¨सह, संयुक्ता मिश्र, अंजली महाराणा, शांतिप्रिया महाराणा, शिवानी देव, ज्योत्सना सामल, रश्मि मल्लिक, तिलोतमा पुरण, कविता साहू, रश्मिता पाढ़ी, मधु वर्मा, सुरभि मल्लिक समेत अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी