भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कृषि मंत्री का पुतला

राज्य के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी के द्वारा महिलाओं के प्रति

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 09:21 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कृषि मंत्री का पुतला
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कृषि मंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राज्य के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी के द्वारा महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी से क्षुब्ध भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। मोर्चा की ओर से मंत्री महारथी के इस्तीफे की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कहा गया है कि महारथी ने ओडिशा में हर महिला का दो पति होने की बात कहना उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं होने का पता चलता है। ऐसे में उन्हें मंत्रीमंडल से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को पहल करनी चाहिए। दो दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है। इसमें प्रमिला दास, कल्पना लेंका, रागिनी देवी, संयुक्ता मिश्रा, रीता ¨सह, आशा नाइडू, कुनी जेना, पद्मिनी दास, इप्सिता विश्वाल आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी