तिरंगा पदयात्रा में भाजपा ने साधा नवीन पर निशाना

भाजपा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर तिरंगा पदयात्रा निकालकर हमला बोला और आगे भी आंदोलन चलाने का आह्वान किया।

By BabitaEdited By: Publish:Wed, 01 Aug 2018 12:43 PM (IST) Updated:Wed, 01 Aug 2018 12:43 PM (IST)
तिरंगा पदयात्रा में भाजपा ने साधा नवीन पर निशाना
तिरंगा पदयात्रा में भाजपा ने साधा नवीन पर निशाना

राउरकेला, जेएनएन। पानपोष जिला भाजपा कमेटी ने सोमवार को तिरंगा पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला बोला। जिसमें कोयल बैराज समेत अन्य विकास परियोजनाओं का काम केवल शिलान्यास तक ही सीमित रहने को राज्य सरकार का चुनावी ढकोसला करार दिया गया। जिससे इसके प्रतिवाद में आगामी दिनों में भाजपा की ओर से लगातार आंदोलन चलाने का आह्वान किया गया। 

सोमवार की सुबह कोयलनगर स्थित हनुमान मंदिर चौक से पानपोष जिला भाजपा कमेटी के अध्यक्ष जगबंधु बेहरा की अगुवाई में सेक्टर-20 में कोयल नदी के बैकुंठ घाट तक पदयात्रा निकाली गई। यहां पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2013 में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विधायक सुब्रत तराई की उपस्थिति में कोयल बैराज बनाने के लिए शिलान्यास किया था। लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक बैराज का काम शुरू नहीं हो सका है। जिससे यह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का चुनावी ढकोसला साबित हो रहा है। इसके अलावा भाजपा ने आरएमसी मार्केट यार्ड, कुआरमुंडा में मेडिकल कॉलेज, आरजीएच को विकसित करने का काम समेत अन्य विकास परियोजनाओं को पूरा न करने को लेकर भी राज्य सरकार पर हमला बोला।

chat bot
आपका साथी