बाबा बासुकीनाथ कांवरिया संघ का जत्था रवाना

जागरण संवाददाता, राउरकेला : श्री 1008 बासुकीनाथ कांवरिया संघ का जत्था शनिवार को बासुकीन

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 03:02 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 03:02 AM (IST)
बाबा बासुकीनाथ कांवरिया संघ का जत्था रवाना

जागरण संवाददाता, राउरकेला : श्री 1008 बासुकीनाथ कांवरिया संघ का जत्था शनिवार को बासुकीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। सुबह केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री एवं सांसद जुएल ओराम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर कांवरियों को शुभकामनायें दी।

बासुकीनाथ कांवरिया संघ के बैनर तले हर साल सावन के महीने में कावंरियों का जत्था बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ जलाभिषेक के लिए जाता रहा है। शनिवार को 50 से अधिक कांवरिये बासुकीनाथ के लिए रवाना हुए। केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम के साथ बड़ी संख्या में समर्थक रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रा मंगलमय होने के लिए शुभकामना दी। कांवरिये तपस्विनी एक्सप्रेस से हटिया जाने के बाद यहां से रांची होकर सुलतानगंज जायेंगे। 24 जुलाई को कांवर लेकर 135 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद 29 जुलाई को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करेंगे। 31 जुलाई को जत्था राउरकेला लौटेगी।

chat bot
आपका साथी