ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना..

हिंदी सिनेजगत की महान पा‌र्श्व गायिका आशा भोसले के जन्मदिन प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Sep 2017 03:02 AM (IST) Updated:Sun, 17 Sep 2017 03:02 AM (IST)
ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना..
ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना..

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

हिंदी सिनेजगत की महान पा‌र्श्व गायिका आशा भोसले के जन्मदिन पर भंज भवन ऑडोटोरियम में आह्वान संस्था की ओर से शुक्रवार की शाम आशा भोसले म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने आशा भोंसले के सदाबहार नगमे प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस संगीतमय शाम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी जुटे थे।

इस कार्यक्रम में बालीवुड की पा‌र्श्व गायिका अर्पिता चक्रवर्ती आकर्षण का केंद्र थीं। अर्पिता ने आशा भोंसले द्वारा 80-90 के दशक में गाये गए सुपरहिट गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं श्रावणी महांत, मौसमी आचार्य, साईं अर्पिता, प्रियंवदा तांती, निशिपद्मा नंद, आशा बालान, विजय बाग, सुब्रत दास, केशव मिश्र, स्वर्ण सेठी, वासव दत्ता ने भी आशाजी के सुपरहिट सोलो एवं डुयेट गीत सुनाए। इन गीतों में ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना, रंगीला रे, ओ साथी रे, पान खाये संइया हमारो व अन्य गीतों ने खूब वाहवाही बटोरी। इस कार्यक्रम की शुरुआत संगीत जेना ने आशा भोंसले द्वारा गए ओडिया गीत तो पाईं ¨पधिली चूड़ी, तेरे लिए पहनी चूड़ी के साथ की। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन आरएसपी के शहर सेवा विभाग के महाप्रबंधक निरोद कुमार सामंतराय ने किया। सम्मानित अतिथियों में जिला श्रम अधिकारी प्रणव कुमार पात्र, सत्यानंद महंती, मिहिर राय, ¨रकू सामल, अफरोज अहमद, गोपीनाथ पटनायक, अशोक कक्कड़ शामिल थे। कार्यक्रम में अनिल मल्लिक, आरजे जेपी, दीप्ति पंडित, हितेंद्र साही आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी