अनिल सागर के नाम से जाना जाएगा उदितनगर आरएमसी कांप्लेक्स

जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदितनगर स्थित परेड मैदान से सटकर नगर निगम की ओर से निर्मित आरएमसी मार्के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 07:22 PM (IST)
अनिल सागर के नाम से जाना जाएगा उदितनगर आरएमसी कांप्लेक्स
अनिल सागर के नाम से जाना जाएगा उदितनगर आरएमसी कांप्लेक्स

जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदितनगर स्थित परेड मैदान से सटकर नगर निगम की ओर से निर्मित आरएमसी मार्केट कांप्लेक्स का नामकरण अनिल सागर मार्केट कांप्लेक्स किया गया। विधायक दिलीप राय ने इसके नामफलक का शुक्रवार को अनावरण किया है। इस कार्यक्रम में भाजपा व बीजद के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

उदितनगर में चौक का निर्माण तथा सड़क के चौड़ीकरण के लिए 84 से अधिक दुकानों को हटाया गया था। प्रभावित दुकानदारों को उदितनगर स्टेडियम की गैलेरी से नीचे सड़क के किनारे आरएमसी मार्केट कांप्लेक्स तैयार कर दुकान आवंटित किए गए थे। आरंभ से ही युवा नेता अनिल सागर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष रहे थे। इस कारण दुकानदारों ने मार्केट कांप्लेक्स का नाम अनिल सागर के नाम करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को विधायक दिलीप राय ने विधिवत इसके नामफलक का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के नेता निहार राय के अलावा बीजद की मिनती देवता, मोना सागर, टूना सागर, नितीश कुमार प्रधान, मनोज कुमार गंधा, तरुण परीडा, हिमांशु शरण, उदितनगर यूथ एसोसिएशन के नगेन बारीक, ¨पटू दास, पवन कंसारी, सौम्य परिडा, गणेश साहू, बलराम राव, आकाश शर्मा, मानस बारिक, राजू पात्र समेत अन्य लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि राउरकेला म्यूनिसिपल कॉलेज छात्रावास का नामकरण अनिल सागर के नाम किया गया था। अनिल सागर के परिवार की मौजूदगी में बीजद नेता प्रशांत नंद, राउरकेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शारदा नायक ने नामफलक का उद्घाटन किया। लेकिन बाद में नामफलक हटा दिया गया। जिससे अनिल सागर के समर्थकों में काफी नाराजगी थी। अनिल सागर के बीजद से जुड़े होने तथा भाजपा के विधायक द्वारा मार्केट कांप्लेक्स का नामकरण करने से फिर से इसमें राजनीति होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी