आरआइटी कर्मियों का 42 महीने का वेतन बकाया

सुंदरगढ़ जिले के सबसे पुराने निजी तकनीकी संस्थान राउरकेला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (आरआइटी) कर्मियों को 42 महीने का वेतन 44 महीने का पीएफ एवं अन्य बकाया करीब छह करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 06:56 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 06:56 AM (IST)
आरआइटी कर्मियों का 42 महीने का वेतन बकाया
आरआइटी कर्मियों का 42 महीने का वेतन बकाया

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के सबसे पुराने निजी तकनीकी संस्थान राउरकेला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (आरआइटी) कर्मियों को 42 महीने का वेतन, 44 महीने का पीएफ एवं अन्य बकाया करीब छह करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रबंधन की ओर से पहल नहीं किए जाने पर कर्मियों ने 18 मार्च से काम बंद कर संस्थान एवं सिटी कार्यालय व संस्थान परिसर में अनशन की चेतावनी दी है।

आरआइटी कर्मचारी पीके सिन्हा, कादंबिनी जेना, दिलीप बिशोइ, सुधीर, प्रमोद कुमार मिश्र, अक्षय कुमार महंती, प्रदीप कुमार दास, मनोज कुमार साहू, पीके सेठी, संजय राय, एस पति, पार्थ पंडा, सुरेश सिंह ने बताया कि संस्थान के हितों को ध्यान में रखकर कर्मचारी काम करते आए हैं। प्रबंधन से जुड़े लोगों की मनमानी के कारण संस्थान की हालत दयनीय होती चली गई। कर्मचारियों की ओर से 18 मार्च से काम बंद कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रमेंद्र कुमार एवं सचिव प्रभात महापात्र जिम्मेदार होंगे। बताया कि 42 महीने का वेतन बकाया होने के कारण कर्मचारियों की आर्थिक हालत दयनीय हो गई है। कर्मचारियों के आंदोलन पर प्रबंधन की ओर से दिवालियापन दिखाकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश की गई। संस्थान की संपत्ति बेच कर वेतन देने का भरोसा दिया गया था पर यह भी नहीं हुआ। अब प्रभावित कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया है। नायब सरपंच के घर से पकड़ाया छह फीट लंबा सांप : बड़गांव के नायब सरपंच केशव कर्सेल के घर से सांप को वनकर्मियों ने पकड़ा एवं उसे जंगल में छोड़ा गया है। मंगलवार को केशव के घर में सांप होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची और उसकी तलाशा शुरू की। घर के एक कमरे से सांप को पकड़ा गया। करीब छह फीट लंबे नाग को देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। वन कर्मी उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए।

chat bot
आपका साथी