रायबोगा व बीरमित्रपुर में एंथ्रैक्स से 15 पीड़ित

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा प्रखंड अंतर्गत बीरमित्रपुर एवं र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 05:57 PM (IST)
रायबोगा व बीरमित्रपुर में एंथ्रैक्स से 15 पीड़ित
रायबोगा व बीरमित्रपुर में एंथ्रैक्स से 15 पीड़ित

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा प्रखंड अंतर्गत बीरमित्रपुर एवं रायबोगा इलाके में 15 लोग एंथ्रैक्स से पीड़ित हैं। जिला रोग नियंत्रण विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने इलाके में जाकर लोगों का इलाज किया और जांच के लिए नमूने का संग्रह किया। साथ ही स्थानीय लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक भी किया।

बताया जा रहा है कि रायबोगा के गंजू टोला एवं बीरमित्रपुर के धांगरीनाचा में कुछ लोगों ने गत दिवस मृत जंतु का मांस खा लिया था। इससे गंजू टोला के सात लोगों में एंथ्रैक्स के लक्षण पाए गए। इसके बाद पांच और लोगों में इसके लक्षण पाए गए। इस तरह एंथ्रैक्स से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 15 हो गई है। इस संबंध में सूचना मिलने पर सुंदरगढ़ जिला रोग नियंत्रण विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी डा. सुबोध कुमार रथ की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम ने इलाके का दौरा किया। उनके साथ कुआरमुंडा अस्पताल की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद थी।

-----------

एंथ्रैक्स जीवाणु जनित रोग है। यह रोग मृत जंतु के रक्त के संपर्क में आने से मनुष्य में पनपता है। इलाज के अभाव में व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। मृत पशु का मांस न खाना चाहिए और न ही उसे खुले हाथ से छूना ही चाहिए। यहां से संग्रह नमूना जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है।- डॉ. सुबोध कुमार रथ, सुंदरगढ़ जिला रोग नियंत्रण विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी।

chat bot
आपका साथी