म्यूजिक सर्कल में विजय उत्सव कल

राउरकेला : छेंड हील क्रा¨सग के निकट स्थित म्यूजिक सर्कल में 28 नवंबर को विजय उत्सव-2015 का आयोजन किय

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 06:40 PM (IST)
म्यूजिक सर्कल में विजय उत्सव कल

राउरकेला : छेंड हील क्रा¨सग के निकट स्थित म्यूजिक सर्कल में 28 नवंबर को विजय उत्सव-2015 का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में राउरकेला विकास प्राधिकरण के चेयरमैन शारदा प्रसाद नायक इसका उद्घाटन करेंगे, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में पानपोष उपजिलापाल हिमांशु शेखर बेहरा एवं राउरकेला इस्पात संयंत्र के शहर प्रशासन विभाग के महाप्रबंधक संतोष कुमार नायक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संध्या साढ़े छह बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके तहत कोरस, म्यूजिक सर्कल के छात्रों द्वारा ओडिशी नृत्य, आधुनिक नृत्य एवं राउरकेला तथा जमशेदपुर के आल इंडिया रेडियो व टीवी कलाकारों की ओर से संगीत संध्या कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।

chat bot
आपका साथी