आग लगने से यज्ञ मंडप जलकर खाक

जागरण संवाददाता, राउरकेला: ¨टबर कालोनी के मुक्तेश्वर मंदिर में रविवार की रात आहुति की आग से यज्ञ

By Edited By: Publish:Mon, 25 May 2015 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 05:47 AM (IST)
आग लगने से यज्ञ मंडप जलकर खाक

जागरण संवाददाता, राउरकेला:

¨टबर कालोनी के मुक्तेश्वर मंदिर में रविवार की रात आहुति की आग से यज्ञ मंडप जलकर राख हो गया। यहां आग लगने से यहां आहुति देने को जुटे भक्तों में अफरा तफरी का माहौल रहा। वहीं वेदव्यास मंदिर गली में गैस लीक होने से आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख गया। आग लगने के दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

¨टबर कालोनी के मुक्तेश्वर मंदिर में 20 मई से विश्व शांति महायज्ञ शुरू किया गया है। रविवार की रात करीब दस बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होने से आहुति देने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। जिसमें रात के 10.30 बजे यज्ञ कुंड से आग की लपटें काफी ऊंची हो जाने से पुआल से बने यज्ञ मंडप में आग लग गई। जिससे वहां पर जुटे भक्तों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग को काबू में नहीं किया जा सका। जिसके बाद पास ही स्थित भाजपा नेत्री प्रमिला दास के ¨सटेक्स टैंक से पानी लाया गया तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उसी प्रकार वेदव्यास मंदिर गली के पंचू झा के घर में रविवार को गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। इसकी सूचना पाकर फायर बिग्रेड कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, पलंग, रसोई उपकरण आदि जलकर राख हो गया।

chat bot
आपका साथी