फर्टिलाइजर गंजू मार्केट में पथिकों में बांटा प्रसाद

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सिखों के गुरु अर्जुन देव की शहीदी पर रविवार को फर्टिलाइजर गंजू मार्केट म

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 07:08 PM (IST)
फर्टिलाइजर गंजू मार्केट में पथिकों में बांटा प्रसाद

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सिखों के गुरु अर्जुन देव की शहीदी पर रविवार को फर्टिलाइजर गंजू मार्केट में हलवा व चना का वितरण किया गया। इसमें सभी धर्म के लोगों ने हाथ बटाकर सदभावना व शांति का परिचय दिया।

मार्केट कमेटी की ओर से विभिन्न अवसरों पर इस तरह का सेवा कार्य किया जाता रहा है। रविवार को पिछले वर्षों की भांति मार्केट कमेटी की ओर से सुबह 9 से 12 बजे तक मार्केट आने वाले लोगों के साथ साथ पथिकों के बीच मीठा शर्बत, हलवा व चना का प्रसाद बांटा। इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्म संप्रदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मार्केट कमेटी के राजकिशोर भंज, ¨सह टेंट हाउस, बलतार ¨सह, उदय पांडेय, रंजन नायक, रंजीत, जे सेनापति आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई। गुरु अर्जुन देव की शहीदी पर रविवार की दोपहर को वेदव्यास गुरुद्वारा में कथा कीर्तन एवं लंगर का आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसी तरह का कार्यक्रम रेलवे स्टेशन के समीप गुरुद्वारा गुरु ¨सह सभा में भी आयोजित किया गया।

chat bot
आपका साथी