आरएसपी कर्मी सुरक्षा चक्र का पालन करें : प्रसाद

जागरण संवाददाता, राउरकेला : आरएसपी में 44वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीए

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 04:18 AM (IST)
आरएसपी कर्मी सुरक्षा चक्र का पालन करें : प्रसाद

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

आरएसपी में 44वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीएस प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना मुक्त संयंत्र के लिए सुरक्षा चक्र का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की अपील की। इस मौके पर संयंत्र कर्मियो व अधिकारियों ने शपथपाठ भी किया।

आरएसपी सीईओ जीएस प्रसाद ने आरएस टीवी के माध्यम से कहा कि सुरक्षा चक्र एक शक्तिशाली औजार है जिससे न केवल हाउस किपिंग में सुधार आया है बल्कि सुरक्षा संस्कृति को अपनाने में भी सफलता मिली है। निष्ठा पूर्वक इस दिशा में काम करने पर संपूर्ण सुरक्षा मिलने की बात उन्होंने कही। बुधवार को संयंत्र के विभिन्न स्थानो पर सुरक्षा ध्वज फहराया गया। सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने शपथपाठ कर संयंत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर जुटे आरएसपी कर्मी से सुरक्षा मानकों का पालन करने का आह्वान किया गया। प्लांट को दुर्घटनामुक्त बनाये रखने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता पर जोर दिया गया। सुरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान देने पर सभी ने शपथ ली। इस मौके पर आरएसपी के वरीय पदाधिकारियों में उमेश कुमार, अश्रि्वनी कुमार, एसके आचार्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी