राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना

राउरकेला: मालगोदाम रोड स्थित कल्याणी देवी हिन्दी माध्यम उच्च विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज

By Edited By: Publish:Sat, 28 Feb 2015 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 28 Feb 2015 08:24 PM (IST)
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना

राउरकेला: मालगोदाम रोड स्थित कल्याणी देवी हिन्दी माध्यम उच्च विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक उमाशंकर तिवारी ने की।

इस समारोह में मुख्य अतिथि एनआइटी के सेवानिवृत्त प्राध्यापक तेजनारायण तिवारी ने देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष इसी दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के औचित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनकी जीवनी तथा उनकी उपलब्धियों से भी अवगत कराया। इस कार्यक्रम में विज्ञान शिक्षिका स्मिता महंती, शक्तिपद बारिक, रीता शर्मा, एआर कुरैशी, रामविनय सिंह, लक्ष्मीनारायण मिश्र आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी