ओडिया साहित्य पाठचक्र की साहित्य संध्या

राउरकेला: शहर की साहित्यिक संस्था ओडिया साहित्य पाठचक्र की मासिक साहित्य संध्या सेक्टर-2 स्थित निजस्

By Edited By: Publish:Wed, 29 Oct 2014 01:13 AM (IST) Updated:Wed, 29 Oct 2014 01:13 AM (IST)
ओडिया साहित्य पाठचक्र की साहित्य संध्या

राउरकेला: शहर की साहित्यिक संस्था ओडिया साहित्य पाठचक्र की मासिक साहित्य संध्या सेक्टर-2 स्थित निजस्व भवन में हुई। साहित्य संध्या में साहित्य चर्चा समेत कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

रविवार को अध्यक्ष कल्याण कुमार साहु की अध्यक्षता में आयोजित साहित्य संध्या में पाठचक्र के अनेक संस्थापक सदस्य शामिल हुए थे। पूर्व स्कूल निरीक्षक शतींद्र कुमार स्वांई ने साहित्य के विभिन्न पहलु्ओं पर प्रकाश डाला। पाठचक्र के पुराने सदस्य नरेंद्रनाथ मल्लिक की देखरेख में कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कवि रघुवर बल, रामचंद्र साहु, सुब्रत विश्वाल, प्रभाकर कर, शंभूचरण सामल, अक्षय जेना, देवेंद्र मल्लिक आदि ने कविता पाठ किया।

chat bot
आपका साथी