पत्नी को दहेज उत्पीड़न में पति गिरफ्तार

बिसरा: बिसरा पुलिस ने पत्नी को दहेज उत्पीड़न के मामले में पति को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है। जहा

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 06:53 PM (IST)
पत्नी को दहेज उत्पीड़न में पति गिरफ्तार

बिसरा: बिसरा पुलिस ने पत्नी को दहेज उत्पीड़न के मामले में पति को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बिसरा थाना अंचल के सोरडा गांव के नसीम अंसारी ने सात वर्ष पहले गुलनाज बानो (29) से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे भी हैं। लेकिन शादी के बाद ज्यादा दहेज की मांग पर नसीम उसके साथ मारपीट करता था। जिससे गुलनाज ने छह महीने पहले इसकी शिकायत बिसरा थाना में की थी। उस दौरान आपसी बातचीत से इसका समाधान किया गया था। इसके बाद भी मारपीट तथा उत्पीड़न बंद न होने से गुलनाज ने पुन: बिसरा थाना में शिकायत की थी। जिससे पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट चालान किया।

chat bot
आपका साथी