पुरी में रक्षक बना भक्षक, दुष्कर्म मामले में पुलिसकर्मी समेत चार आरोपित गिरफ्तार

पुरी के कुंभारपडा थाना में दुष्कर्म के मामले में पुलिसकर्मी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 12:53 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 12:53 PM (IST)
पुरी में रक्षक बना भक्षक, दुष्कर्म मामले में पुलिसकर्मी समेत चार आरोपित गिरफ्तार
पुरी में रक्षक बना भक्षक, दुष्कर्म मामले में पुलिसकर्मी समेत चार आरोपित गिरफ्तार

भुवनेश्वर, जेएनएन। पुरी स्थित पुलिस आवास में निलंबित पुलिसकर्मी सहित चार आरोपितों को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। इलाके की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों में उत्तेजना का माहौल है। पुरी के कुंभारपडा थाना में पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिसकर्मी समेत चार लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस महकमा की नींद टूटी और पुलिसकर्मी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुरी के एसपी उमा शंकर दास ने मामले की जांच का आदेश दिया है, उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार सेठी को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, केंद्राचंल डीआइजी आशीष सिंह ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाय कम है। पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इस घिनौने अपराध के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में 15 दिन के अंदर चार्ज शीट दायर कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीआइजी ने पीड़िता को आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया है। आरोपियों के खिलाफ पोस्को  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी कांस्टेबल जितेन्द्र सेठी को वरिष्ठ अधिकारियों से दुव्र्यवहार और नशाखोरी कर ड्यूटी करने के आरोप में पहले ही निलंबित किया जा चुका है और अब उसे नौकरी से निकाला जा चुका है। इस मामले में एक आरोपी राजेश सेठी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार जांच दल गठित किए हैं। डीआइजी ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि 20 दिन के अंदर मामले में चार्ज सीट दायर कर दी जाए। मामले का विचार फास्ट ट्रैक कोर्ट में किया जाए। इसके लिए हम अदालत से दरख्वास्त करेंगे।

जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर की रहने वाली पीड़िता अपने घर काकटपुर जाने के लिए भुवनेश्वर से निमापडा गाड़ी में सवार हुई थी। निमापडा में काकटपुर जाने के लिए उसे गाड़ी नहीं मिली। निमापडा में एक होटल में नाश्ता करते समय उपरोक्त पुलिसकर्मी सहित चार युवक कार में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने युवती के काकटपुर छोड़ देने का प्रस्ताव दिया। युवती के मना करने पर आरोपी पुलिसकर्मी ने ने अपना परिचय पत्र दिखाया और सकुशल घर छोड़ देने की बात की।

नवलखी दुष्कर्म: वडोदरा निवासियों का विरोध मार्च, आरोपितों के लिए फांसी की मांग

जब इस पर भी युवती राजी नहीं हुई तो चारों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और पुरी के झाडेश्वर मंदिर के निकट स्थित पुलिस आवास में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने युवती को छोड़ दिया। तक पीड़िता ने कुंहारपडा थाना जाकर शिकायत दर्ज कराना चाहा तो पहले उसकी शिकायत ही दर्ज नहीं की गई। बाद में पत्रकारों के थाना पर पहुंच जाने पर शिकायत दर्ज की गई।

Bullet Train: बुलेट ट्रेन परियोजना पर कांग्रेस गरम, रोका गया तो लग सकता है बड़ा झटका

chat bot
आपका साथी