चक्रवात फणि से ढहे पेड़ों के लिए शोकसभा

विगत तीन मई को आए चक्रवात फणि के तांडव में हजारों की संख्या में बड़े-बड़े पेड़ ढह गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 06:34 AM (IST)
चक्रवात फणि से ढहे पेड़ों के लिए शोकसभा
चक्रवात फणि से ढहे पेड़ों के लिए शोकसभा

संसू, पुरी : विगत तीन मई को आए चक्रवात फणि के तांडव में हजारों की संख्या में बड़े-बड़े पेड़ ढह गए हैं। इससे पुरी के आसपास का क्षेत्र जंगल विहीन हो गया है। ऐसे में हम सब मिलकर पौधा लगाने पर कुछ साल के अंदर नए पौधे वृक्ष बनकर तैयार हो जाएंगे। ओडिशा युवा चेतना संगठन, मिशन ओडिशा, निर्माल्य, समर्पण संस्थान की तरफ से ढहे पेड़ों के लिए इतिभुआं गांव में शोकसभा का आयोजन किया गया। प्रकृति प्रेमी बद्री मिश्र की अध्यक्षता एवं मधुसूदन मिश्र के संयोजन में हुई इस शोकसभा में नष्ट हो गए पौधों को धूप, दीपदान किया गया। साथ ही सभी लोगों ने दो मिनट मौन प्रार्थना की। शोकसभा में जयंती महापात्र, चंद्रशेखर राय, डॉ. देवरत मिश्र, नीलमणि सेनापति, प्रमोद प्रधान प्रमुख समेत बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा सभी ने आस-पास के गावों में पौधे लगाने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी