पाप का प्रायश्चित करने पुरी पहुंचे 'कंस महाराज'

ओडिशा के बरगढ़ में संपन्न विश्व प्रसिद्ध धनुयात्रा में 11 दिन तक कंस की भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर प्रधान शनिवार को प्रायश्चित करने श्रीक्षेत्र धाम पुरी पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 06:22 AM (IST)
पाप का प्रायश्चित करने पुरी पहुंचे 'कंस महाराज'
पाप का प्रायश्चित करने पुरी पहुंचे 'कंस महाराज'

संसू, पुरी : ओडिशा के बरगढ़ में संपन्न विश्व प्रसिद्ध धनुयात्रा में 11 दिन तक कंस की भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर प्रधान शनिवार को प्रायश्चित करने श्रीक्षेत्र धाम पुरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक साधारण कलाकार के तौर पर मैंने कंस की भूमिका निभाने के दौरान जाने-अनजाने भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को अमर्यादित शब्द कहे, भगवान की भ‌र्त्सना की है जिसका प्रायश्चित करने पहुंचा हूं। अपने इस पाप के प्रायश्चित के लिए मैं महोदधी में स्नान कर भगवान जगन्नाथ का दर्शन करूंगा जो विष्णु के ही अवतार हैं। मैं उन दयालु कालिया महाप्रभु से अपने किए पाप की क्षमा याचना करूंगा। प्रधान ने कहा कि भक्त वत्सल भगवान श्री जगन्नाथ मुझे अवश्य माफ कर देगें, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।

chat bot
आपका साथी