लोक कला को बचाए रखने का प्रयास जारी

By Edited By: Publish:Sat, 04 Aug 2012 01:25 AM (IST) Updated:Sat, 04 Aug 2012 01:26 AM (IST)
लोक कला को बचाए रखने का प्रयास जारी

पुरी, जागरण संवाददाता :

धीरे धीरे पश्चिम ओडिशा से लोगों की आंखों से हटने वाली लोक कला और संस्कृति को पुन: लोगों के सामने रखने का प्रयास कर रही है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक अनुष्ठान सुधा। इसके लिए सभी स्कूल और सदर इलाके में गांव गांव घूमकर इस लोक कला का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सुधा के कलाकार शुभश्री जय सिंह, प्रतिभा दास, प्रियंका प्रिय दर्शिनी, अन्नपूर्णा प्रतिहारी, इतिश्री जेनामणि अपने कला प्रदर्शन के साथ दर्शकों को इस लोक कला के लिए आकृष्ट कर रही हैं। संबलपुरी लोक नृत्य और लोक गीत कलाकारों के अभिनय के जरिए साधारण लोगों के पास पहुंच रही है। विभिन्न कार्यक्रम के जरिए पश्चिम ओडिशा का साहित्य, संस्कृति, प्रतिभा पूजा, सामूहिक उन्नति और सांस्कृतिक जागरण को बनाए रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अन्नपूर्णा रंगमंच पर पश्चिम ओड़िशा की कला, आदिवासियों की विभिन्न लोकगीत, सामाजिक प्रक्रिया, रीति नीति के संपर्क में नृत्य गीत आए दिन परिवेषित किया जा रहा है। हजारों कलाप्रेमी इस नृत्य गीत की सराहना किए हैं। सभी कार्यक्रम के संचालन संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी