जगन्नाथ चलचित्र सम्मान उत्सव 26 को

By Edited By: Publish:Fri, 24 Feb 2012 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 24 Feb 2012 08:09 PM (IST)
जगन्नाथ चलचित्र सम्मान उत्सव 26 को

पुरी, जागरण संवाददाता

श्री जगन्नाथ संगीत कला महाविद्यालय और नूतन ज्योति ग्रुप एण्ड कंपनी के प्रयास से 26 फरवरी को पहली बार संपन्न होने जा रही है श्री जगन्नाथ चलचित्र सम्मान उत्सव 2012। कला और संस्कृति के विकाश के उद्देश्य में आयोजित होने वाले इस उत्सव में ओड़िआ चलचित्र जगत के प्रसिद्ध लेखक, नायक, खलनायक, हास्य अभिनेताओं को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार प्रदान समारोह में रंगारंग संगीत कार्यक्रम परिवेषित होगा। यूथ हास्टल में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में आयोजकों की तरफ से इस उत्सव के बारे में सूचना प्रदान किया गया है। श्री जगन्नाथ संगीत कला महाविद्यालय के संपादक शत्रुघ्न नायक, सदस्य केशव मिश्र, प्रदीप कुमार महापात्र, नूतन जेपी ग्रुप एण्ड कंपनी के परिचालन निदेशक भवानी प्रसाद दास महापात्र और निदेशक प्रियव्रत सर उपस्थित थे। मेगा धारावाहिक श्री जगन्नाथ के लेखक विजय कुमार मिश्र, अहल्या चलचित्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति सम्पन्न निदेशक विजय मिश्र, विशिष्ट अभिनेता तथा पूजा चलचित्र के खलनायक रामचन्द्र प्रतिहारी, अभिनेता देबू बोष, कूना त्रिपाठी, गायिका आरती मिश्र, महारी नृत्यशिल्पी रूपश्री महापात्र, प्रयोजक श्याम प्रसाद मिश्र, शैलभामा और कोरियोग्राफर अमित कुमार को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालय के कार्यावली के बारे में सूचना देते हुए श्री नायक ने कहा कि 1999 साल से प्रतिष्ठित यह अनुष्ठान ओड़िशा और ओड़िशा के बाहर काफी सांस्कृतिक कार्यक्रम परिवेषण किया है। ओड़िशी संगीत को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान के लिए 1997 साल से यह अनुष्ठान मासिक शास्त्रीय ओड़िशी संगीत संध्या का आयोजन कर रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी