ग्लारीफेस्ट 2012 : ग्लोरी क्वीन चुनी गई निहारिका पण्डा

By Edited By: Publish:Fri, 13 Jan 2012 03:51 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jan 2012 03:51 PM (IST)
ग्लारीफेस्ट 2012 : ग्लोरी क्वीन चुनी गई निहारिका पण्डा

पुरी, जागरण संवाददाता

राष्ट्रीय युवा समन्वित केन्द्र की तरफ से आयोजित 5 दिवसीय अन्त:महाविद्यालय और विश्व विद्यालय तौर पर 17वां सांस्कृतिक महोत्सव ग्लोरीफेस्ट 2012 गुरुवार देर शाम को सम्पन्न हो गया है। बेलाभूमि के ऊपर आयोजित इस समारोह में केन्द्र के अध्यक्ष कैप्टन प्रभाकर शतपथी ने अध्यक्षता किया था। समाजसेवी तथा शिल्पपति डा.तिरुपति पाणीग्राही, पूर्व केन्द्र मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी, इंजीनियर सूर्य नारायण रथ, काउंसिलर कृष्ण चन्द्र पण्डा और रविनारायण दास, पूर्व नगरपाल गौरहरि प्रधान, विशिष्ट समाजसेवी तथा उद्योगपति कुमार हालदार, प्रो.भगवान जयसिंह प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। युवा समन्वित केन्द्र के साधारण संपादक राजेश कुमार महान्ति ने विवरण पाठ किया। अनुष्ठान के उपाध्यक्ष सुशान्त कुमार मिश्र और संगठन संपादक नव किशोर प्रधान मंच के संचालक थे। इस अवसर पर अनुष्ठान की तरफ से 5 दिन तक किए गए विभिन्न प्रतियोगिता के कृति प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। राज्य तथा राज्य बाहर के विभिन्न विश्व विद्यालय एवं महाविद्यालय से 400 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिए थे। इस साल की ग्लोरी क्वीन चयन प्रक्रिया में संबलपुर विश्व विद्यालय के निहारिका पण्डा ग्लोरी क्वीन हुई हैं। कुमारी पण्डा को मुकुट पहनाकर 2012 साल की ग्लोरी क्वीन के रूप में घोषणा किया गया था। इसके अलावा पहले रनर्सअप के रूप में विष्णु प्रिया नायक और द्वितीय रनर्सअप में स्नेह राउत को पुरस्कृत किया गया है। सभा पर्व के बाद आरंभ हुआ था रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम। इस शाम का मुख्य आकर्षण मुम्बई से विशिष्ट संगीतकार बाबुल सुप्रियो रहे। देर रात तक बाबुल और उनके साथियों ने ओड़िआ, हिन्दी संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को घंटों बांधे रखा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी