90वां उत्कल आगमनी महोत्सव सम्पन्न

By Edited By: Publish:Mon, 09 Jan 2012 03:15 PM (IST) Updated:Mon, 09 Jan 2012 03:39 PM (IST)
90वां उत्कल आगमनी महोत्सव सम्पन्न

पुरी, जागरण संवाददाता

आने वाले द्वादश पंचवार्षिक योजना चीठा में युग अवतार अनुकुल चन्द्र की भावधारा को प्रकट किया गया है। इस योजना में गरीबी, निरक्षता की तरह सामाजिक रोग को दूर करने पर महत्व दिया गया है। ठाकुर अनुकुल चन्द्र के 90वां पवित्र उत्कल आगमनी महोत्सव अवसर पर तालबणिया में आयोजित आध्यात्मिक समावेश में उद्बोधन देते हुए पूर्व केन्द्र मंत्री कान्हू चरण लेंका ने उक्त बात कही है। उन्होंने कहा कि धर्म और विज्ञान रुपये के दो साइड हैं। सभी क्षेत्र में हमें ऐसा उदाहरण मिलता है। जिस राष्ट्रनीति के अनुसार देश की योजना व कार्यक्रम चल रहा है , उसका मूल लक्ष्य मानव समाज का विकाश। ठाकुर अनुकुल चन्द्र गरीबी तथा निरक्षरता दूर करने पर बल दिए थे। अब भारत सरकार इस पर ध्यान दे रही है। इस आध्यात्मिक सभा में अध्यक्षता किए थे स्मृति महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष नृसिंह प्रसाद त्रिपाठी। विशिष्ट वक्ता के रूप में नई दिल्ली स्थित सतसंग बिहार के सचिव जतीन्द्र नाथ महान्ति ने इस मौके पर कहा कि मनुष्य के जितने भी दुष्कर्म फल है उसे खण्डन करने के लिए ठाकुर अनुकुल चन्द्र के पास शक्ति है। उनके आगमनी महोत्सव ओड़िशा में एक राष्ट्रीय उत्सव में पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान मनुष्य के मन को स्थिर नहीं बना सकता है। धर्म ही मनुष्य के मन को स्थिर बना सकता है। इस आध्यात्मिक सभा में देवघर सतसंग के सह संपादक श्रीधर सुन्दर मिश्र, ओड़िशा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राधाकृष्ण पात्र, हृषिकेश सेनापति प्रमुख उद्बोधन दिए थे। प्रारंभिक सूचना डम्बरूधर दास ने दिया। डा.विनायक महापात्र के तत्वावधान से उत्सव परिचालित किया गया था। अन्त में हृषिकेश सेनापति ने धन्यवाद ज्ञापन किया। महोत्सव स्थल पर आनंद बाजार खोला गया था। इस महोत्सव में 50 हजार भक्तों ने प्रसाद सेवन किया है। चक्रतीर्थ रोड स्थित ठाकुरबाड़ी से महोत्सव का शुभारंभ किया गया था। भोर के समय वेद ध्वनि के साथ प्रार्थना की गई थी। प्रात: अधिवेशन में तिरुपति राष्ट्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो.डा.हरेकृष्ण शतपथी उपस्थित थे। दिल्ली सतसंग बिहार के सचिव जतीन्द्र नाथ महान्ति, अध्यापक सरोज कान्त महान्ति, पूर्व मंत्री कान्हू चरण लेंका प्रमुख सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रात: अधिवेशन के बाद एक ठाकुरबाड़ी से तालबणिया तक एक रैली निकाली गई। इस रैली में अनुकुल चन्द्र के हजारों भक्त शामिल हुए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी