मोक्ष प्राप्ति के लिए हरिनाम संकीर्तन ही एक मात्र उपाय

झारसुगुड़ा प्रखंड के तालपटिया गांव में पश्चिम ओडिशा संकीर्तन परिषद का एकादश वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। चित्रकुट स्थित कामदगीरी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानदाचार्य श्रीरमास्वरुपाचार्य महाराज ने इसका उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 07:00 AM (IST)
मोक्ष प्राप्ति के लिए हरिनाम संकीर्तन ही एक मात्र उपाय
मोक्ष प्राप्ति के लिए हरिनाम संकीर्तन ही एक मात्र उपाय

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा प्रखंड के तालपटिया गांव में पश्चिम ओडिशा संकीर्तन परिषद का एकादश वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। चित्रकुट स्थित कामदगीरी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानदाचार्य श्रीरमास्वरुपाचार्य महाराज ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मोक्ष प्राप्ति के लिए हरिनाम संकीर्तन ही एक मात्र उपाय है। परिषद के अध्यक्ष हेमंत कुमार महापात्र कि अध्यक्षता में आयोजित समारोह में एमसीएल के वयवसायिक मैनेजर (योजना व प्ररियोजना )बबन सिंह मुख्य अतिथि, भीकमपुर गो आश्रम के महामंडलेश्वर रामप्रय दास, विश्वाता चेतना मंडल संबलपुर शाखा के स्वामी धर्मानंद सरस्वती सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह का संचालन जगन्नाथ पाणिग्राही ने किया था। परिषद के सचिव लोकनाथ मिश्रा ने वार्षिक विवरणी का पठन किया। समारोह में सुंदरगढ़ के रमेश भैयसाल को चैतन्य पुरस्कार, नुयापाड़ा के निलांबर मांझी को गायक रत्न, सोनपुर के निगमानन्द को वायक रत्न, देवगड़ जिले के बारकोट के चितरंजन प्रधान को सर्वाकोष्ट ब्लाक संयोजक व भटली के प्रमोद दास को सर्वाकोष्ट संयोजक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में पश्चिम ओडिशा के 11 जिलों के संकीर्तन दलों ने अंश ग्रहण किया था। उक्त समारोह के आयोजन मे तालपटिया के राधारमण सेवा समिति के अश्वनी कुमार महापात्र,अजय कुमार शर्मा,विक्रम केसरी महापात्र, दीपक कुमार नायक, लोकेश साहु,शंभु प्रसाद नायक, रोहित कुमार महापात्र व उत्कल नायक ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। अन्त में राधाकृष्ण पंडा ने धन्यवाद अर्पण किया।

2154 पंजीकृत किसान धान बेचने से वंचित

संसू, झारसुगुड़ा : खरीफ फसल के धान को बेचने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई थी। धान बिक्री करने के लिए झारसुगुड़ा जिले के पांच ब्लाक के 32 समन्वय समिति में कुल 18 हजार 516 किसानों ने अपना नाम पंजीकरण कराया था। इसमें से 16 हजार 63 किसानों से नौ लाख 18 हजार 764 क्विटल धान सरकार ने समिति के माध्यम से खरीदा है। लेकिन अंतिम दिन 2154 किसान जिन्होंने पंजीकरण कराया था। वह टोकन लैप्स होने के कारण अपना धान नही बेच पाए।

प्राप्त सूचना के अनुसार जिले के सदर ब्लाक के सात समन्वय समिति में 256 किसान, लैयकरा ब्लाक की चार समन्वय समिति में 816 किसान, कोलाबीरा ब्लाक के चार समन्वय समिति में 317 किसान, लखनपुर ब्लाक के 16 समन्वय समिति में 421 किसानों के टोकन की समय सीमा खत्म हो जाने से वे लोग अपना धान नही बेच पाए है। जिला समन्वय समिति के सचिव व समन्वय समिति के अधिकारी किसानों के घर घर जा कर जांच भी की थी कि सही में उनके पास धान है की नहीं।

chat bot
आपका साथी